Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफाइलेरिया मुक्त अभियान का शुभारंभ

फाइलेरिया मुक्त अभियान का शुभारंभ

दो वर्ष से ऊपर सभी लोगों को खिलाई जायेगी फाइलेरिया की दवा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शनिवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सीएमओ कार्यालय से शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने स्वयं डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली खाकर अभियान की शुरुआत की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया और पूर्व चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिन्हा ने भी दवाईयां खाकर अभियान को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर डॉ. सोहन गुप्ता, डॉ. वीके सोनी, डॉ. मुबारक अली, मुरलीधर जायसवाल, रामेंद्र चौधरी, उदई शुक्ल, उमेश तिवारी, दीनदयाल वर्मा, अतिन कुमार श्रीवास्तव, शशि कांत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments