फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिका परिसर गौरा बरहज में, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्यामसुंदर जायसवाल ने फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा खाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजय पाल, अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्ण पाण्डेय, अध्या यादव, रामचंद्र भगत, राम अवध चौहान, शंभू दयाल भारती, मनोज गुप्त, अरुण कुमार सिंह, सुनील पटेल, आंगनवाड़ी कुमकुम तिवारी इत्यादि मौजूद रहे। सभी स्वास्थ्य कर्मी और नगर पालिका के कर्मचारीओ ने फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा का सेवन किया,यह अभियान 10 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगा जिसके लिए 25 टीम बनाई गई है, हर टीम में दो-दो सदस्य रहेंगे, जो घर-घर जाकर पात्र लोगों को दवा अपने सामने खिलाएंगे, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अजय पाल ने बताया कि इस अभियान में 0 से 1 साल के बच्चों, गर्भवती महिलाओं,और अति गंभीर मरीजों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा नहीं खिलाई जाएगी,साथ में यह भी बताया कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को 7 अगस्त से 14 अगस्त तक घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है,ये टिके सभी अपने बच्चों को जरूर लगाए, और साथ ही 13/08/23 को चेचक से बचाव हेतु स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर-घर जाकर 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा, मेरी सभी आम जनमानस से अपील है की अपने बच्चों को टिका जरूर लगवाएं, साथ ही फाइलेरिया से बचाव हेतु पात्र लोग दवा जरूर खाएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

3 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago