स्थानांतरित शिक्षक की भावभीनी विदाई, छात्रों की आंखे हुई नम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खलवापट्टी में कार्यरत रहे शिक्षक श्यामानंद यादव का, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण उनके गृह जनपद आजमगढ़ के लिए हो गया है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में समारोह में स्थानांतरित शिक्षक को नम आंखो से भावभीनी विदाई कर, उनके जीवन में प्रगति की शुभकामना की गई।
प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही के मंत्री व प्रधानाध्यापक रामनिवास जायसवाल ने बताया कि शिक्षक श्यामानंद की तैनाती विद्यालय में 30 दिसंबर 2015 को हुई। अपने छात्र जीवन मे श्रेष्ठ खिलाड़ी रहे, श्यामानंद ने सतत परिश्रम व लगन से छात्रों में खेल कौशल को निखारा जिसका परिणाम यह हुआ कि विद्यालय की बालिका टीम ने लगातार पांच वर्ष तक मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए, प्राथमिक स्तर बालिका खोखो प्रतियोगिता मे राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया। स्कूल में छात्रों की संख्या भी बढ़कर 214 हो गई है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक यादव ने स्थानांतरित शिक्षक को ईमानदार, कर्त्तव्यनिष्ठ व जुझारु बताया। शिक्षक आफताब आलम ने कहा कि वरिष्ठ शिक्षक से मिली सीख प्रेरणादाई है। स्थानांतरित शिक्षक का माल्यार्पण, अंग वस्त्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्र व छात्राएं अपने प्रिय शिक्षक की विदाई पर रो उठीं। शिक्षक, छात्र व ग्रामीणों के स्नेह से अभिभूत शिक्षक ने आभार व्यक्त करते हुए, कर्त्तव्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान अमर चौहान, प्रमिला प्रसाद, अटेवा के सिद्धार्थ यादव, संतोष प्रसाद, हरिशंकर सिंह, रामाशीष चौहान, सुभाष कुशवाहा, हेमंत गुप्ता, बलवीर यादव, रमाकांत वर्मा, दूधनाथ यादव, संदीप वर्मा, साधुशरण यादव, हाफिज असलम, राजकिशोर यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

2 hours ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

6 hours ago