संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय के खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की रात लगभग 11:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को हॉकी, डंडे, ईट-पत्थर से मारपीट कर सिर फोड़ कर घायल कर दिया और हवाई फायरिंग कर दहशत मचाते हुए फरार हो गए।
सूचना पर पहुंच ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों की जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान ने घायलों का हालचाल लेते हुए घटना की जानकारी ली।
क्षेत्राधिकारी अजीत चौहान ने बताया कि गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय शक्ति सिंह गांव के रहने वाले मित्र 24 वर्षीय भानू सिंह के साथ आमी नदी के पटना पुल पर लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे। रात में ही भानू सिंह के कोतवाली क्षेत्र के बड़गों के रहने वाले रिश्तेदार को बाइक से छोड़ने दोनों लोग आए थे। रिठुआखोर गांव के ही रहने वाले दूसरे पक्ष के भी कुछ युवक बाइक से पहुंच गए। वहीं दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। मारपीट में शक्ति सिंह और भानू का सिर फूट गया। घायलों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। दूसरे पक्ष में कुछ युवक खलीलाबाद के भी शामिल बताए गए। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…
✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…
अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…
सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…