
चैलेंजर ताइक्वांडो अकादमी ने दूसरा पुरस्कार जीता
मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
स्टोअर्स फाउंडेशन महाराष्ट्र द्वारा आयोजित मुंबई और मुंबई उपनगर ताइक्वांडो टूर्नामेंट हाल ही में अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हुआ। इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 500 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। इस अवसर पर वर्सोवा विधान सभा विधायक डॉक्टर भारती लवेकर, एनबीएस अधिकारी समीर वानखेड़े, पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण और अंबोली पुलिस स्टेशन के पीआईएस पाटिल, नगरसेवक योगीराज दाभाडकर, वंचित बहुजन अघाड़ी युवा मुंबई के अध्यक्ष परमेश्वर रणशूर और उपाध्यक्ष अमोल रणशूर शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार फाइटर क्लब और दूसरा पुरस्कार चैलेंजर ताइक्वांडो एकेडमी ने जीता। अतिथियों ने उपस्थित खिलाड़ियों को सम्मानित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
More Stories
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल ने श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रीय हिन्दू स्वयंसेवक संघ ने अनुराग कश्यप के विवादित बयान के खिलाफ किया जोरदार आंदोलन
गोरेगांव में संपन्न हुआ दिव्य प्रेरणा प्रकाश ज्ञान का फाइनल राउंड