Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश में मारपीट, छ: पर मुकदमा

पुरानी रंजिश में मारपीट, छ: पर मुकदमा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा ग्राम पंचायत के जोगापुर पुरखा में पुरानी रंजिश को लेकर छ: लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार वैभव सिंह घर के बाहर बैठकर बात कर रहे थे। तभी मुस्तफाबाद निवासी मृत्युंजय सिंह, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, अखिलानंद, निखिल और गाजीपुर के कोहड़ी मरदह निवासी यशवंत ने उन पर हमला कर दिया।
मारपीट में वैभव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घायल वैभव के अनुसार आरोपी यशवंत पुत्र अखिलेश कानपुर में दारोगा के पद पर कार्यरत है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई ने लगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments