Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजमीनी विवाद में मारपीट

जमीनी विवाद में मारपीट

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिकिया गांव में बुधवार की शाम ज़मीन के पुराने विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित 48 वर्षीय संतोष कुमार सिंह पुत्र स्व. छोटेलाल सिंह, निवासी सिकिया ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने पूर्व में नापी गई जमीन पर नींव की खुदाई करवा रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
बुधवार शाम करीब छह बजे की है जब संतोष सिंह अपने खेत पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही अभिनाश सिंह, राहुल सिंह (पुत्रगण अशोक सिंह) व रंजू सिंह (पत्नी स्व. जितेन्द्र सिंह) मौके पर पहुंचे और उक्त जमीन को लेकर विवाद करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने जमीन पर अधिकार जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इस हमले में संतोष सिंह को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है, और जांचोपरांत उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments