Categories: Uncategorized

पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

करीब एक माह पूर्व पुराने विवाद को लेकर शनिवार के दो गांवों के बीच चोरकैंड एवं बड़ागांव के युवकों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष के युवकों ने एक पक्ष के युवक पर सैलून में रखे उस्तरा एवं कैंची से हमला कर दिया जिससे बड़ागांव निवासी अभय चौहान 15 वर्ष पुत्र गणेश चौहान के गले में चोट लग गई ।घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया घटना की सूचना पर मौके पर 112 नंबर की पुलिस एवं मनियर थाने की पुलिस पहुंची और वहां भीड़ को नियंत्रित किया लोगों ने तीन हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का महौल उत्पन्न हो गया बड़ागांव चट्टी पर लोगों की हुजुम जुट गई।मामला दो समुदाय से जुड़े होने के कारण बड़ा गांव चट्टी पर पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है पुलिस के अनुसार चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है तथा चारों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है मौके पर मारपीट के वीडियो भी वायरल हो रहा है अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने मौका मुआयना किया
इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे ने कहा कि सैलून में बाल कटवाने को लेकर विवाद हुआ था आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

16 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

16 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

16 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

16 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

17 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

17 hours ago