देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना एकौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माझा नरायन में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के दौरान ग्रामीणों ने एक पक्ष के व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कारतूस बरामद किए।
थाना एकौना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली है। जांच के दौरान फायरिंग की सूचना असत्य पाई गई। पुलिस के अनुसार, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
इस घटना से गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति रही, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात सामान्य हो गए।
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…