रास्ते के विवाद में मारपीट, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, छह पर निरोधात्मक कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच की।

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर पुराना विवाद था, जिसके चलते बुधवार को कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। इस दौरान मारपीट का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 अन्य लोगों के खिलाफ नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दिया जाएगा और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

3 hours ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

3 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

4 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

4 hours ago