Saturday, March 28, 2026
HomeNewsbeatदो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों में 45 वर्षीय सफीउल्लाह और 48 वर्षीय छोटेलाल यादव प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में भर्ती कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सफीउल्लाह के घर के बच्चे बाइक से खेत से सरसों काटकर ला रहे थे। इसी दौरान छोटेलाल यादव के परिवार के बच्चे अपने खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में सरसों की फसल छोटेलाल यादव के बच्चों से टकरा गई, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि सफीउल्लाह पक्ष के बच्चों ने छोटेलाल यादव के एक बच्चे की पिटाई कर दी।इसके बाद छोटेलाल यादव के बच्चे घर जाकर घटना की जानकारी दी, जिससे आक्रोशित होकर उनके परिवार के लोग समूह में सफीउल्लाह की दुकान पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के घायल व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments