सूर्य से शहीद तक मशाल लेकर दौड़े इक्यावन धावक

शहीद चंद्रभान चौरसिया की चौथी पुण्यतिथि

पंद्रह किलोमीटर की दूरी में जगह जगह पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
शहीद चंद्रभान चौरसिया के चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को बरवाराजापाकड़ खेल मैदान में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले धावकों के दल ने सूर्यमन्दिर से शहीद के समाधिस्थल तक मशाल यात्रा निकाली। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित मशाल दौड़ में तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर परिसर में पत्रकार विनय राय, एसएचओ अनिल कुमार सिंह, जिपंस प्रतिनिधि राजन शुक्ल व अनवर अंसारी ने आरती से प्रज्ज्वलित मशाल धावकों को सौंपी। स्काउट के जिला प्रशिक्षण आयुक्त एमडीआई खान संयोजकत्व में धावक अरविंद कुमार व सरिता निषाद के नेतृत्व में 50 धावकों का दल तुर्कपट्टी बाजार, नोनियापट्टी, गुरवलिया मठिया पहुंचा। यहां पत्रकार अजिताभ तिवारी,त्रिलोक मिश्र, धर्मेंद्र मद्धेशिया, असलम अंसारी, चंदेश्वर पटेल, सुनील चौरसिया, हरिकेश तिवारी, उपेंद्र गुप्ता नेतृत्व में युवकों ने धावकों पर पुष्प वर्षा की व जलपान कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने धावकों का नेतृत्व किया। इसके उपरांत मशाल यात्रा बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में पहुंचे, जहां से धाविकाओं के साथ देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में धावक दुमही स्थित समाधिस्थल की ओर रवाना हुए। मशाल यात्रा में अमरजीत कुमार, फिरोज असारी, राहुल कुमार, विवेक कुमार, रवि कुमार, अगर कुमार, अशोक कुमार, अजीत कुमार, बेबी कुमारी, शोभा कुमारी आदि धावक शामिल रहे। इस दौरान वीरेंद्र शाही,शैलेंद्र कुमार तिवारी अमित राय उपेंद्र मद्धेशिया,राजेश मद्धेशिया,संदीप यादव,अशोक जी,प्रताप जायसवाल,संतोष,बिट्टू शाही,हरेश पटेल सुनील प्रसाद सहित अधिक संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

6 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

6 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

7 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

7 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

7 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

7 hours ago