स्वदेशी मेले के पंचम दिवस का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन का आह्वान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया क्लब में चल रहे स्वदेशी मेला-2025 के पंचम दिवस का शुभारंभ सोमवार को बरहज विधायक दीपक मिश्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। यह मेला 09 से 18 अक्टूबर 2025 तक यू.पी.आई.टी.एस. 2025 की भांति आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक दीपक मिश्र ने उद्यमियों, व्यापारियों एवं कारीगरों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि छोटे एवं मझोले उद्यमी स्थानीय स्तर पर उत्पाद निर्माण और विपणन के माध्यम से “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को सशक्त बना सकते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत उद्यमियों व हस्तशिल्प कारीगरों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह मंच स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित 25 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें तथा 5 लाभार्थियों को वॉशिंग मशीनें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन पंकज शुक्ला ने किया तथा आयोजन उपायुक्त उद्योग के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

4 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago