Saturday, December 27, 2025
Homeउत्तर प्रदेशलड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) कैंट थाना क्षेत्र के जीडीए टावर में दो लड़कियां आपस में एक दूसरे का बाल नोचने लगी जीडीए टावर की दुकानदारों ने बताया कि दोनों लड़कियां मोमो की दुकान पर पहुंचकर मोमो खाने का आर्डर देती हैं किन्ही बातों को लेकर आपस में भिड़ जाति हैं कड़ी मशक्कत के बाद एक दूसरे से अलग किया जाता है पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि जीडीए टावर में लड़कियों को लड़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जांच के आदेश दे दिया गया है तहरीर मिलने पर वैधानिक कारवाही किया जायेगा दोनो लडकियो को महिला थाने पर कौंसलिग के लिए बुलाया गया है। गोलघर स्थित जीडीए टावर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों के गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों गुट के बीच करीब 20 मिनट तक लात-घूंसे और खूब जमकर गाली गलौच हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है, वायरल वीडियो शहर के गोलघर में स्थिति जीडीए टॉवर का है। गुरुवार शाम को अचानक लड़कियों के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। यह देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।लड़कियां एक दूसरे का बाल खींचकर मारपीट कर रही थीं। दोनों पक्षों में करीब 20 मिनट तक लड़ाई हुई। इस दौरान पुलिस भी थी लेकिन वो बस मूकदर्शक बनी रही। उनके बीच मारपीट क्यों हुई, यह पता नहीं चल पाया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने वीडियो की जांच का आदेश दिए हैं। महिला थाने पर बुला कर कौंसलिग किया जायेगा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर बेधानिक कार्यवाही किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments