एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित हुए शिक्षक

चौथे चक्र में सातवें व आठवें बैच के चार दिवसीय प्रशिक्षण का अंतिम दिन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात चंद राय की देखरेख में दुदही बीआरसी परिसर में चल रहे निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत, बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित प्राथमिक विद्यालयों के शिक्ष‌कों एवं शिक्षामित्रों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे चक्र के अंतिम दिन शिक्षक एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित हुए।
गुरुवार को शिक्षकों को प्रशिक्षित करते हुए संदर्भदातागण एआरपी अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि ने एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन समाजिक एवं भावनात्मक बिंदु एवं विकास, विद्यालय पूर्व की तैयारी, भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करने पर चर्चा की। समापन सत्र को संबोधित करते हुए बीईओ डा. प्रभात चंद राय ने कहा कि, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित को मजबूती प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान अनुपमा कुमारी, मुकेश यादव, प्रदीप संगी, विनय शर्मा, संजय राय, अविन्द कुमार, भरत सिंह, राजेश राम, प्रवेश कुमार, अमरेश शुक्ला, अभिषेक चौबे, अमित सिह, मुनीब प्रसाद, रानी पांडेय, ममता शर्मा, आदि लोग शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

6 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

7 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

7 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

8 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

8 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

9 hours ago