पुर्व प्रधान पद के प्रत्याशी की हत्या मे बाहरी शुटरों के शामिल होने की आशंका

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
रणविजय यादव उर्फ रन्नू बहउद्दईनपुर सोनहरा निवासी पुर्व प्रधान पद के प्रत्याशी की गुरुवार शाम को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, हत्या के तरीके पर क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि इस वारदात में भाड़े के हत्यारे शामिल रहे होंगे। बदमाशों द्वारा रणविजय को करीब आधा दर्जन गोलियां मारी गयी। और मौत हो गई।
पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में हिरासत में लिए गए तीन लोगों से अभी पूछताछ जारी है, जिससे हत्याकांड मे शामिल हत्यारो को पकडा जा सके। वहीं शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक पक्ष के प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी जुटी। वहीं मृतक पूर्व प्रधान का गांव सोनहरा गांव में मृतक परिवार के घर पर किसी परिचित या रिश्तेदार के आने से चीख-चित्कार मच जाती है। वहीं एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात हैं। आरोपित पक्ष के साथ ही गांव के तमाम लोग पुलिस कार्यवाही से गांव के लोग डरे व सहमे हैं। आरोपितों के घरों पर ताला लगा हुआ है। गुरुवार की शाम हुई इस घटना पर नजर डालें तो पिछले ग्राम पंचायत चुनाव में दो दोस्तों के बीच जनप्रतिनिधि बनने की महत्वाकांक्षा ने अदावत की नींव खड़ी कर दी। चुनाव से पहले सोनहरा गांव के पूर्व प्रधान रणविजय यादव उर्फ रन्नू और अनिल यादव दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी, दोनों परिवार के लोगों का दिल्ली व मुंबई में रेडिमेड गारमेंट का बड़ा व्यापार है। आर्थिक संपन्नता के चलते सर्वप्रथम रणविजय यादव उर्फ रन्नू ने प्रधानी के चुनाव में भाग्य आजमाया और चुनाव जीत गये। इसके बाद रणविजय की पत्नी भी दूसरे कार्यकाल में ग्राम प्रधान पद पर आसीन हो गई। पिछले चुनाव में रणविजय के समर्थक रहे मित्र अनिल यादव ने ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मैदान में उतर गये, करीब तीन साल पहले 29 मार्च 2021 को होली के मौके पर गांव में हो रही पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष द्वारा किए गए हमले में अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में आरोपित पक्ष के रणविजय यादव उर्फ रन्नू सहित अन्य लोगों को जेल जाना पड़ा। जमानत पर रिहा होने के बाद रणविजय उर्फ रन्नू दिल्ली में फैले कारोबार को संभालने के लिए वहीं रहने लगे। उनके दो पुत्रों में बड़ा अमित यादव भी पिता के साथ दिल्ली रहने लगा। गांव वालों के अनुसार मृतक रणविजय करीब एक-डेढ़ माह पहले दिल्ली से अपने घर आए थे। गुरुवार को वह अपनी बुलेट बाइक से स्थानीय मार्टीनगंज बाजार गए थे, शाम को वह बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रहे थे तभी बेलवाना गांव के समीप पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो हमलावरों ने ओवरटेक कर रणविजय यादव को रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते तभी हमलावरों ने असलहे से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। रणविजय को करीब आधा दर्जन गोलियां लगीं और वह मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए वापस मार्टीनगंज की ओर फरार हो गए। हमलावरों का तेवर देख घटना के समय उधर से गुजर रहे लोगों का कहना है कि जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया, उसे भाड़े के हत्यारों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका को बल मिलता है। घटना की जानकारी पाकर शुक्रवार को मृतक का बड़ा पुत्र अमित भी जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही इस मामले में पूछताछ के लिए जीन तीन लोगों को हिरासत में लिया है वे सभी अनिल यादव की हत्या में गवाह हैं। उधर इस घटना के बाद आरोपित पक्ष के लोगों के साथ ही उनके समर्थक भी पुलिस कार्रवाई से भयभीत होकर भूमिगत हो गए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

7 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago