देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के भाटपार थाना क्षेत्र में एक हैवानियत भरा मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना ढाई महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन पीड़िता की मां ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि ढाई महीने पहले उनके पति ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। जब वह घर लौटा, तो पीड़िता की मां और पिता के बीच इस मामले को लेकर तीखी बहस हुई। इसी के बाद पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया और आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भाटपार थाना प्रभारी नंदा प्रसाद ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटनास्थल का फोरेंसिक निरीक्षण किया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…
पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…
बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…
29 सितंबर को अधिसूचना, 6 अक्टूबर तक नामांकन; 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर…