बच्चों के कार्यक्रम को देखकर अभिभावक और दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
दीदारगंज/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
फूलपुर तहसील के डीहकैथौली स्थित राइज इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।बच्चो ने नाट्य कला ,गायन और वादन से पाश्चात्य और आधुनिक संस्कृति और देश प्रेम और आधुनिक राजनीति के अद्भुत समागम को प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि जौनपुर जिले के मल्हनी विधायक लकी यादव एवं दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर ,समाज सेवी मृगांक यादव टाइगर एवं स्कूल के प्रबन्धक रमेश यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर
पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
उसके बाद राइज इंटर कालेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुती का कार्यक्रम शुरू किया । छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ,जिसे देख अभिभावक और दर्शक भावविभोर हो गए ।
नाटक ,कान्हा गीत ,देश प्रेम से सम्बंधित गीत और डांस की भाव पूर्ण प्रस्तुति को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चो के कार्यक्रम को देख कर लोग तालिया बजाने के साथ ही साथ उन्हें सराहते भी रहे। आधुनिक राजनीति पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रम देख लोग हसंते हसंते लोट पोट हो गए ।
कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा ।
अध्यक्षता रमेश यादव एवं संचालन सुभाष चंद उपाध्याय ने किया ।
इस अवसर डॉ जेपी दुबे ,डॉ राजेश यादव ,प्रधान भीम यादव ,मृगांक यादव टाइगर ,शिव ओम यादव ,ओम प्रकाश यादव ,आदि लोग उपस्थित थे।
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…
इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…
नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को…