एसपी विक्रांत वीर ने की गुण्डा एक्ट की कार्यवाही

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एक और कड़ा कदम उठाया है। सोमवार को भाटपार रानी थाना क्षेत्र के दिस्तौली निवासी अजय यादव पुत्र देवेन्द्र यादव के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अजय यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से की गई है। अजय यादव के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 103/22, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना भाटपार रानी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 152/22, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर अधिनियम, थाना भाटपार रानी में मामला दर्ज है।

Karan Pandey

Recent Posts

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

4 minutes ago

कामजोंग में चार शव मिलने के बीच AFSPA विस्तार, पूर्वोत्तर की सुरक्षा पर केंद्र की नजर

मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के चुनिंदा इलाकों में AFSPA छह महीने और लागू देवरिया…

10 minutes ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

1 hour ago

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना दिवस पर गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

अधिवक्ताओं ने चुनी नई टीम, वैभव कांत मिश्र अध्यक्ष और ऋषिराज मिश्रा मंत्री

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…

3 hours ago

ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का शिकंजा, 261 डीजे संचालकों को नोटिस

39 लाउडस्पीकर उतरवाए, 95 की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago