April 19, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

ससुर ने बहु को कुल्हाड़ी से कटाकर मारा डाला, खुद को लगा ली फांसी

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कांट थाना क्षेत्र में गांव हटीपुर कुरिया निवासी सर्वेश की 30 वर्षीय पत्नी सुमित्रा की उसके ससुर राजपाल ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। वह बहू को गांव में जाने से रोकता था।
मिल रही जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात ससुर ने शराब के नशे में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिला।
बताया जाता है कि ट्रक चलाने वाले सर्वेश ने सात साल पहले मध्यप्रदेश के सतना की रहने वाली सावित्री से विवाह किया था। यह सावित्री का दूसरा विवाह होने के चलते उसके साथ सात साल की बेटी रागिनी भी आई थी। सर्वेश ट्रक लेकर गया हुआ था। मंगलवार रात राजपाल शराब पीकर आया और उसने हंगामा किया था। बताते हैं कि उसके मना करने के बावजूद सावित्री गांव में दावत में चली गई थी। रात में राजपाल को लोगों ने समझाकर शांत कर दिया। आधी रात में किसी समय राजपाल ने कुल्हाड़ी से छह-सात वार कर सावित्री की हत्या कर दी। मृतका के कान, गर्दन और हाथ आदि पर कुल्हाड़ी से वार किए गए। सुबह सात साल की रागिनी जागी तो उसे मां बिस्तर पर नहीं मिली। उसने बाहर निकलकर देखा तो मकान में ही सावित्री का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। मां का शव देख बेटी चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आरोपी की पत्नी भी मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सदर प्रयाक जैन भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया। सुबह करीब 11 बजे उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।