“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” के तहत किसान 10 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी मृत्युन्जय कुमार सिंह ने बताया है कि
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिये अधिसूचना खरीफ 2023 जारी कर दी गयी है। फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2023 निर्धारित की गयी थी। कृषक हित में देखते हुए उसे बढ़ाकर 10 अगस्त 2023 कर दिया गया है। जनपद देवरिया में प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु एग्रीकल्चर इन्शोरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया नामित है तथा अधिसूचित फसल धान, मक्का, अरहर एवं मूँगफली हेतु कृषकों द्वारा देय प्रीमियम बीमित राशि का 2 प्रतिशत है। व्यापक आपदाओं में प्राकृतिक आपदाओं यथा-सूखा अथवा शुष्क स्थिति, बाढ़, ओला, भूस्खलन, तूफान, चक्रवात, जलभराव, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग एवं रोके न जा सकने वाले अन्य जोखिम की स्थिति एवं स्थानीय आपदाओं में खड़ी फसलों को ओलावृष्टि, जलभराव (फसल धान को छोड़कर), भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति की स्थिति में देय है।
“प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” सभी किसानो के लिये स्वैच्छिक कर दी गयी है। ” जो कृषक गैर ऋणी है फसल बीमा कराना चाहते हैं वह नजदीकी जन सेवा केन्द्र से सम्पर्क कर बीमा करा सकते है। फसल नुकसान की स्थिति में कम्पनी के टोल फ्री नम्बर- 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी को पंजीकृत करा दे। साथ ही बैंक से सम्पर्क कर यह सुनिश्चित कर ले कि बैंक द्वारा काटा गया प्रीमियम ससमय बीमा कम्पनी को उपलब्ध करा दिया गया है। कृषक उपरोक्त से अवगत होते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

8 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

9 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

9 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

9 hours ago