सफाई कर्मी लगा रहे हैं स्वच्छता अभियान को पलिता

नहीं हो रहा गांवो की साफ सफाई

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ग्रामीण अंचल को स्वस्थ एवं साफ रखने के लिए पंचायती राज्य द्वारा चतुर्थ कर्मचारियों की नियुक्ति प्रत्येक गांव में की गयी है, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे देश मे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं ताकि गांवों और शहरो को अच्छी तरह स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके, लेकिन सरकार की योजनाओं को कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला बरहज तहसील की विकासखंड भागलपुर अंतर्गत ग्राम सभा देऊवारी का है, जहां पर सुबह से ही गांव में जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक कुत्ते की मृत्यु हो गई थी लेकिन देर शाम तक पंचायती राज्य की कोई कर्मचारी उस रास्ते पर मरे कुत्ते को देखने तक नहीं आएं, जब लोगों को दिक्कत होने लगी तो किसी प्रकार से गांव के जोगिंदर विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने कुत्ते के मृतक शरीर को बोरी पर रखकर दुर ले जाकर गांव के सुनसान जगह पर दफनाया। लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद भी पंचायती राज्य के कर्मचारी नहीं आए यही नहीं खंड विकास अधिकारी भागलपुर के सरकारी नंबर पर भी कई बार फोन किया गया, लेकिन उनका नंबर स्विच ऑफ आ रहा था सहायक विकास अधिकारी भागलपुर से भी कई बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने लोगों का फोन उठाना उचित नहीं समझा। ऐसे में यह देखा जा रहा है कि सरकार के तरफ से ग्रामीण अंचल एवं लोगों की सुख सुविधा के लिए अनेक प्रयास तो किए जा रहे हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता एवं अधिकारियों की शिथिलता के चलते आज भी लोग अपने दिन दशा पर आंसू बहा रहे हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल नहीं है कि दस्तावेज में हो रहा साफ सफाई धरातल पर केवल जी हजूरी हो रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

7 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago