बारिश न होने से किसान बेहाल

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र में बारिश न होने से किसान बेहाल व परेशान हैं।क्षेत्र में अब तक करीब 90प्रतिशत से अधिक क्षेत्रफल में धान की रोपाई हो चुकी है।बारिश न होने से ज्यादातर फसल सूख रही है,पौधों में पीलापन व खेतों में दरार आ ग‌ई है।पानी न मिल पाने से धान का उत्पादन प्रभावित होने की पूरी संभावना है।पानी की कमी के कारण बचे हुए रोपाई किसान नहीं कर पा रहे हैं।मजबूर होकर किसान निजी पंपिंग सेट एंव अन्य संसाधनों से धान की महंगी सिचाई कर रहे हैं लेकिन वे संतुष्ट नही हैं।क्षेत्र के अग्रणी किसान मोहम्मद नजीर,एहसानुल्लाह खां ने कहा कि प्राइवेट इंजन के सिचाई से धान के पौधों को विकसित किया जा सकता है।लेकिन उत्तम फसल नही लिया जा सकता है।सोम‌ई,पारश राम ने कहा कि बरसात न होने से खेतों में जगह जगह दरारें आ रही हैं और हर सप्ताह सिचाई की आवश्यकता पड़ रही है,यदि इस समय धान के पौधों को पर्याप्त पानी न मिला तो उनकी वृध्दि प्रभावित हो सकती है।जिससे उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।उन्होने कहा कि भीषण गर्मी और उमस से आम जनमानस व मवेशी सभी परेशान हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

1 hour ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

2 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

3 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

3 hours ago