खिलाड़ियों हेतु प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए आवेदन 30 जुलाई 2023

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के अधीन विभित्र जनपदों में स्थापित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु, अन्तर्राष्ट्रीय मानदेय खिलाड़ी/प्रशिक्षक तैनात किये जाने है | जिसके लिए आवेदन पत्र 30 जुलाई, 2023 को दोपहर 12:00 बजे तक 02 प्रतियों में निर्धारित प्रारूप पर आमंत्रित किये गये है।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि हाँकी, तैराकी, वालीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैण्डबाल, जूडो, तीरदाजी खेलों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये है, जिसके आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2023 तक है।
क्रीड़ा अधिकारी ने उक्त प्रशिक्षक पद हेतु पात्रता के सम्बन्ध में बताया कि मानदेय पर रखे जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक को, रुपया 1.50 लाख प्रति माह मानदेय देय है। निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय दिवस में प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अन्तर्राष्ट्रीय खेलों यथा ओलम्पिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप /वर्ल्ड चैम्पियनशिप (प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली) में प्रतिभा किया हो अहर्य माना जायेगा तथा उपरोक्त्त प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को वरीयता दी जायेगी, अथवा पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी/ प्रशिक्षक अथवा ऐसा प्रशिक्षक जिसने ओलम्पिक गेम्स ,विश्वकप/ एशियन गेम्स/ कामनवेल्थ गेम्स से सम्मानित भारतीय टीम को 5 प्रशिक्षण दिया हो को अहर्य माना जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/ प्रशिक्षक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/ प्रशिक्षक की तैनाती 03 वर्ष हेतु की जायेगी। प्रत्येक वर्ष के अन्त में इनकी उपलब्धिया, आचरण व्यवहार, अनुशासन एवं नियमित प्रशिक्षण के दृष्टिगत मूल्यांकन किया जायेगा। उपलब्धी के आधार पर इन्हें बनाये रखने व निकाले जाने का निर्णय निदेशक,खेल उ०प्र० द्वारा लिया जायेगा। यह पूर्णतया मानदेय/संविदा के आधार पर रखे जायेगें। तैनात अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/ प्रशिक्षको का भविष्य में विनियमितीकरण हेतु प्रस्तुत कोई दावा मान्य नहीं होगा। तैनाती के उपरान्त अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/ प्रशिक्षक के प्रति कोई प्रतिकूल तथ्य संज्ञनित होता है तो उन्हें तत्काल से निकाल दिया जायेगा। समय-समय पर अपने प्रशिक्षण के अतिरिक्त प्रतियोगिता एवं अन्य अवसरों पर आवश्यकता के अनुसार सहयोग प्रदान किया जायेगा।
क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जनपद कुशीनगर में इच्छुक अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक अपना आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक 02 प्रतियों में जमा कर सकते हैं। उक्त्त तिथि एवं समय के उपरान्त कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

7 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

7 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago