कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला कृषि रक्षा अधिकारी मेनका सिंह ने मक्का पर फॉल आर्मी वर्म (FAW) स्पोडोप्टेरा फ्रुगिपेर्ड। पर सलाह के सम्बन्ध में बताया कि फॉल आर्मी वर्म एक आक्रामक बहुभक्षी आर्थिक रूप से एक महत्वपूर्ण कीट है, जो विशेष रूप से मक्के की फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। इस कीट के पिछले पंख सफेद और अगले पंख भूरे रंग के होते है।
उन्होंने बताया कि कीट मेजबान पौधों या पेड़ के पत्तियों के नीचे 50 या इससे अधिक के समूह में अपने अण्डे देते है. इस कीट के कैटरपिलर उल्टे Y जैसे 1.5 से 2 इन्च तक हो सकते हैं, इनको जीवन चक्र लगभग 28 दिनो का होता है। यह कीट मूलतः उष्णकटिबन्धीय और उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में पाया जाता है। पूरे देश मे मक्के की फसल की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सम्भावना है कि यह कीट भविष्य में व्यापक नुकसान पहुँचा सकता है, इसलिए पहले से ही कीट के हमले को रोकने के लिए निम्नलिखित रणनीतियों का सुझाव दिया जा सकता है:-
👉मक्के की फसल में दाना बनने की अवस्था में कीटनाशक रसायनों का प्रयोग ना करें बल्कि बायोपेस्टिसाइड व्यूवेरिया वेसियाना या नीम आधारित प्राकृतिक रसायन का प्रयोग करें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा…
गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…