Categories: Uncategorized

किसान गोष्ठी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

लीलकर गांव में विमलेश राय मुन्ना के दरवाजे पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोष्ठी में कृषि उपनिदेशक मनीष सिंह, पशुधन विकास अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार मिश्रा, कृषि अधिकारी पवन प्रजापति, उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी बृजेश पाठक, गन्ना विकास अधिकारी उमाकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि किसान गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि की नई तकनीक से रुबरु कराना है। जिससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग के सभी पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से एक मंच पर कृषि की नई तकनीक से किसानों को जोड़ने का एक प्रयास किया गया। जिससे किसान कृषि क्षेत्र के सभी आयामों से लाभ प्राप्त कर सकें। उद्यान विभाग के द्वारा किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत अनुदानित दर पर दी जानेवाली योजना की जानकारी दी गई। जिससे किसान पानी की बचत कर सकते हैं और इसके साथ-साथ पपीता, केला, हल्दी, ओल आदि उद्यानिक फसलों की खेती करके अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशीनाथ राय, अरविंद राय, अजय तिवारी, सुरेश सिंह, हरेराम चौरसिया, हरिंदर वर्मा, अखिलेश सिंह, धीरेंद्र राय, ओम प्रकाश राय, भीम गुप्ता, रामाशंकर यादव, मनीष राय, अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे। इसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार राय व संचालन विमलेश राय ने किया

rkpnews@somnath

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

6 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

7 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

7 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

7 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

8 hours ago