शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये – ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट

सदर तहसील में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में फरियादियों की सुनी गई फरियाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित की गई ज्वाईंट मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिया कि अधिकारी गण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर समस्याओं का जमीनी स्तर पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है और जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एंव समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथकिता है। आए हुए मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता नही होनी चाहिए अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त निर्देश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए दिये। इस अवसर पर सदर तहसील में आयें मामलों को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये । ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने विगत सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र के निस्तारित मामलों के सत्यापन कराकर शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच भी कराया अधिकारी गण स्वयं मौक पर जाकर शिकायतो का निस्तारण कराकर सदर तहसील को रिर्पोट प्रस्तुत करे। ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जन शिकायतो का निस्तारण गुणवत्तापरक किया जाये। शिकायतों के गुणवक्तापरक निस्तारण न होन पर कठोर कार्यवाही किया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी नियमित भ्रमण करते रहे। जनता के शिकायतो का निस्तारण स्वयं करे अधीनस्थ पर ना छोडे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /विडियो पिपरौली शिशिर सिंह, तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह, नायब तहसीलदार जाकिर हुसैन, कानूनगो लेखपाल अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

7 hours ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

8 hours ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

17 hours ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

20 hours ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

1 day ago