फसलों की क्षति पूर्ति के लिए दौड़ लगा रहे किसान

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) विकासखंड पयागपुर के अंतर्गत किसानों के खेतों से हो कर निकाली गई 220केबी लेलो लाइन जिसमें किसानों के खेतों के फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति तथा पेड़ के नुकसान का क्षति पूर्ति विभाग की तरफ से न दिए जाने से कृषकों में रोष व्याप्त है। ग्राम सोहरियावा निवासी राम राखन गिरीधर्मेंद्र तिवारी मुन्नालाल हरिशंकर पुत्ती लाल संजय वर्मा राजेंद्र वर्मा संतोष तिवारी आदि तमाम किसानों ने बताया कि 220केबीले लो विद्युत लाइन बहराइच टू बलरामपुर के लिए निकाली गई है। जिसमें,खेतों में टावर लगाने के दौरान फसलों का तथा पेड़ों का नुकसान हुआ है। जिसके क्षतिपूर्ति के लिए किसानों से फार्म जमा कराया गया था। परंतु 1 वर्ष बीत रहे अभी तक किसानों के फसल व पेड नुकसान की क्षतिपूर्ति विभाग नहीं दे रहा है। क्षतिपूर्ति पाने के लिए किसान चक्कर लमगा रहे हैं। इस संदर्भ में जब अवर अभियंता घनश्याम से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जिन किसानों के फसलों केक्षतिपूर्ति फार्म जमा था उन्हें पैसा भुगतान किया जा चुका है। जिन्हें अभी तक नहीं मिला ई आर,पी सिस्टम चालू होते हीशीघ्र पैसा मिल जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

1 hour ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

1 hour ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

1 hour ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

1 hour ago

समान कार्य-समान वेतन और स्थायीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…

2 hours ago