भोजन के साथ साथ योग एवं व्यायाम भी अति आवश्यक है – डॉ मनीष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नानपारा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा द्वारा पोषण माह के उपलक्ष पर स्वास्थ्य में पोषक थाली की उपयोगिता विषय पर दो दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 21 से 22 सितंबर 2022 तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ0 के0एम सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तिओं को बताया कि जो हमारे शरीर को भरपूर मात्रा मे पोषक तत्व प्रदान करे, बुद्धि के विकास के लिए लाभदायक हो, शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर शरीर को हजारो बीमारियों से लड़ने की ताकत दे तथा शरीर को 24 घंटो तक ऊर्जा देता रहे, वही संतुलित आहार कहलाता है। केंद्र की गृह विज्ञानिक डॉ0 रेनू आर्या ने प्रशिक्षणार्थियों से पोषण थाली बनवाई एवं उसमें हर तत्व का महत्व समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि पोषण वाटिका से घर में सब्जियाँ लगा कर इन सब्जियों को घर में काम लेकर परिवार के पोषण को सुधारा जा सकता है। इस हेतु प्रत्येक घर में गृहवाटिका लगायी जाए जिससे गर्भवती, धात्री व किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार हो सके। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ वी.पी. सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को गमला विधि द्वारा पोषण वाटिका लगाने के बारे में जानकारी दी। डाॅ हर्षिता ने मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में बताया तथा बताया कि रिफाइंड अनाजों जैसे सफेद चावल और मैदे से बनी ब्रेड खाने से बचें। इसके स्थान पर ब्राउन और साबुत अनाज वाली ब्रेड को अपनी डाइट में शामिल करें जिनमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। डॉ मनीष कुमार ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन के साथ साथ योग एवं व्यायाम भी अति आवश्यक है। डॉ अरुण कुमार ने पोषण वाटिका के लिए उपयुक्त सब्जी एवं फलों की प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

1 hour ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

1 hour ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

1 hour ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

2 hours ago

समान कार्य-समान वेतन और स्थायीकरण की मांग पर आर-पार की लड़ाई

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार लगातार…

2 hours ago