किसान संगठनों ने एअरपोर्ट विस्तारीकरण के खिलाफ पदयात्रा का लिया फैसला

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जमुआ गाँव के खिरिया की बाग मे चल रहे जमीन-मकान बचाओ संघर्ष, के समर्थन में वाराणसी से आई प्रेरणा कला मंच की सांस्कृतिक टीम, ने जमुआ, जिगना, हसनपुर और धरने स्थल पर नाटक और गीत प्रस्तुत किए.
प्रेरणा कला मंच के मुकेश कुमार ने कहा कि, गरीबों की जमीन जिस तरह एयरपोर्ट के नाम पर छीनी जा रही हैं, ठीक उसी तरह सदियों से जमीन लूटी गई. मुंशी प्रेमचंद के नाटक ठाकुर का कुआं और जनगीतों के माध्यम से गांवों में कंपनी राज को लेकर अपनी बात रखी गई, एक दौर में जिस तरह से साहूकार गरीबों की जमीन सादे कागज पर अंगूठा लगाकर हड़पते थे ठीक उसी तरह आज मल्टीनेशनल लोगों की जमीन मॉल-एयरपोर्ट के नाम पर हड़प रहे हैं.
किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि खिरिया की बाग में चल रहे किसानों-मजदूरों के संघर्ष में देश के कोने-कोने से लोग शामिल हो रहे हैं. जनता के संघर्षों से जुड़ी सांस्कृतिक टोलियां, गांव-गांव जाकर इस लड़ाई को मजबूती दे रही हैं. लखनऊ और वाराणसी के किसान संगठनों के लोग एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन, के समर्थन में पदयात्रा करने का फैसला लिया है.
मोर्चा के संयोजक राम नयन यादव ने बताया कि, मिथलेश पाण्डेय, राजेश सरोज, जटाशंकर उपाध्याय, नीलम, सुनीता, कालिंदी, फूलमती ने सभा को संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता विनय उपाध्याय ने की,प्रेरणा कला मंच के साथी मुकेश कुमार, अजीत गौरव, सुजीत गौरव, अशोक पटेल, अजय पाल, मिलन कुमार, सुरेंद्र कुमार और रंजीत राज के आभारी हैं.

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

2 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

2 hours ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

3 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

6 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

7 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

1 day ago