किसान को गुणवत्ता बीज उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा ) मिहींपुरवा बिशुनापुर विकासखंड में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण पर रबी फसलों में गुणवत्ता बीज उत्पादन: लागत एवं लाभ” विषय पर शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ के. एम. सिंह उपस्थित रहे उन्होंने किसान भाइयों को गुणवत्ता बीज उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्होंने किसान भाइयों को बताया कि वे बीज उत्पादन करके अपनी आय को बढ़ा सकते हैं तथा बीज उत्पादन को एक रोजगार का जरिया भी बना सकते हैं वहीं पर केंद्र के वरिष्ठ उद्यान वैज्ञानिक डॉ. बी. पी. सिंह ने रबी में सब्जियों के बीज उत्पादन करने के लिए किसान भाइयों को प्रोत्साहन दिया और बताया वह बहुत आसानी से सब्जियों का बीज उत्पादन करके अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं केंद्र के पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार ने बीज उत्पादन के बारे में काफी महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझाया और बताया कि किसान भाई किस तरह से एक बीज की फसल को सफलतापूर्वक उगा सकते हैं तथा उन्होंने बहराइच क्षेत्र के लिए प्रजातियों के चयन के बारे में भी बताया साथ ही साथ केंद्र के फार्म प्रबंधक डॉ. एस. बी. सिंह ने उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन तथा खरपतवार प्रबंधन के बारे में जानकारी दी ताकि किसान भाई एक सफल बीज की फसल को उगा सके/

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago