15 दिन के अन्दर देना होगा प्रतिउत्तर, अन्यथा होगी कार्यवाही
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास खण्ड सलेमपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोला के ग्राम प्रधान तारामति देवी को कोला में संचालित गौशाला का एसडीएम सलेमपुर द्वारा दो बार किए गये निरीक्षण में परिसर का दरवाजा बन्द, केयर टेकर भी अनुपस्थित तथा साफ-सफाई ठीक नही पाये जाने पर प्रधान पद के दायित्वों के सम्यक निर्वहन न करने के आरोप में नियमावली के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है।
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान तारामति देवी को यह भी निर्देश दिया है कि वे साक्ष्य सहित अपना उत्तर नोटिस प्राप्ति के 15 दिवस के अन्दर जिला पंचायत राज अधिकारी, देवरिया के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में अथवा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में यह मानते हुए कि आपके द्वारा प्रधान पद के दायित्वों का सम्यक निर्वहन नही किया जा रहा है, अग्रेत्तर कार्यवाही सम्पादित कर दी जायेगी, जिसके लिए वे सम्पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगीं ।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…