सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के द्वारा उठाई जाने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में माह- अक्टूबर के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कृषि भवन सभागार में किया गया। सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक, बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरूआत की गयी। विगत किसान दिवस बेैठक की कार्यवृत्ति को जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। कृषकों द्वारा पूर्व में अवगत करायी गयी समस्याओं के निराकरण से संबंधित संतुष्ट पाये गये। कृषक श्री अजय प्रताप सिंह, ग्राम-पियरौटा विकास खण्ड-बेलहरी के द्वारा विगत के वर्ष रबी सीजन में फसल बीमा से संबंधित समस्या से अवगत कराया। कृषक श्री ओमप्रकाश कुशवाहा के द्वारा ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसवे में अण्डर पास की सुविधा, पाली हाउस में अनुदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने एवं विद्युतीकरण में लगने वाले पोलों हेतु गड़ढ़े से संबंधित समस्या का मुद्दा उठाया गया। कृषक संतोष सिंह एवं अन्य कृषकों के द्वारा अवगत कराया गया कि कृषकों का क्षेत्रफल पंजीकरण में फीड न होने के कारण राजकीय कृषि भण्डार से बीज की मात्रा पर अनुदान कम प्राप्त होने से संबंधित मुद्दा उठाया गया। किसान दिवस में उपस्थित अन्य कृषकों के द्वारा अपनी- अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें विशेषतया विद्युत विभाग, उर्वरक की उपलब्धता से संबंधित तथा धान का क्रय केन्दों पर ससमय बिक्री कराये जाने से संबंधित समस्या उठाया गया। किसान दिवस में 10-12 उन्नतशील कृषकों को उप कृषि निदेशक द्वारा चना मिनी कीट वितरण किया गया। अध्यक्ष द्वारा कृषकों की समस्याओं को त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के साथ अन्य समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

16 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

16 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

16 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

16 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

16 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

20 hours ago