Categories: Uncategorized

जंगली जानवरों से किसान परेशान, किसानों पर होगा संकट

जंगली जानवरो के अलावा बाहरी पशु भी कर रहे है सैकड़ो किसानो की फसल नष्ट

किसानो ने किया जंगल के किनारे खाई खोदने व ताड़ लगाने की मांग

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक व मिठौरा ब्लाक के जंगल से सटे दर्जनों ग्राम पंचायतों के किसान इन दिनों जंगली जानवरों से परेशान हैं। लोग भीषण शीतलहर एवं ठंड के मौसम में रात-रात जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। सैकड़ों की झुंड में नीलगाय, सुअर, बंदर, हिरन जिस भी खेत में घुस रहे हैं, उस खेत की खड़ी फसल नष्ट कर दे रहे हैं। फसल को रौंद भी दे रहे हैं। जंगल से निकलने वाले जानवर किसानों की नींद हराम कर दिए हैं।यही नही बागापार, बटौरा, किशोरपुर शंकरपुर, बनहियां, अमरूआं, पिपरा,अवधपुर, लखनपुर सहित तमाम गांवों की जनता जंगल के किनारे खुला होने के वजह से तथा नेशनल टेक्सटाइल आफ कार्पोरेशन की जमीन खाली होने के वजह से उसी रास्ते से जंगली जानवर नीलगाय, सुअर, बंदर, हिरन तथा बाहर के पशु आकर ग्रामवासियों की फसल नष्ट कर देते है। रात को सभी ग्राम वासी अपने-अपने खेत पर जागते है फिर भी जंगली जानवर हमारे फसल नष्ट कर देते है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर ब्लाक व मिठौरा ब्लाक के ग्राम बागापार के किशोरपुर, बनहियां, अमरुआं, कटहरा गांव के सिवान में फसल चरते बेसहारा पशु अवधपुर, लक्ष्मीपुर, कोदईपुर, पिपरा, रामपुर, बहेरवा, शिवपुर, शंकरपुर, बटौरा, कटहरा कंचनपुर, रामनगर, रामपुर बुजुर्ग, बेलवा काजी, चाफी टोला, बरगदवां राजा, फुर्सतपुर, केवला पुर खुर्द, अराजी जगपुर, चैरिअहवां, परसिया, परास खांड़, झुंगवां, नाथनगर,बेल भरिया, कम्हरिया ,सोनाड़ी खास सोहगौरा,पिपरियां सिहुलीं परसा , नक्शा बक्सा ,औराटाऱ, गणेशपुर,सिंहपुर , बरवां राजा,रेंहाव नदुआ बसन्तपुर राजा आदि गांव जंगल के निकट हैं। रात में जंगली नीलगाय, सुअर, बंदर, हिरन के अलावा छुटा पशु का भी बेखौफ गेहूं, आलू, तिलहन, दलहन के खेत में घुस जाते हैं। फसल की रखवाली के लिए कई किसानों ने खेतों में! ही अपना घर बना लिए हैं जिसको लेकर कई बार क्षेत्र के किसान जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम, मुलाकात करके जंगल के किनारे खुदाई कराकर या ताड़ लगाकर खेतों की फसलों को सुरक्षित करने की मांग किया था लेकिन जिला प्रशासन इस पर कोई पहल नही किया। इस दौरान मनोज पाठक , सुशील पाठक ,उमेश चन्द्र मिश्र,रामसमुझ , शिव शंकर,छेदी वर्मा , हरेन्द्र कुमार आदि दर्जनो किसान ने कहा कि आज तक जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

1 hour ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

1 hour ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

2 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

2 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

2 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

3 hours ago