कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है किसान : शिवराज सिंह चौहान

खटिया पर बैठकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने लगाई किसान चौपाल, सुनी किसानों की समस्याएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। चौरीचौरा की क्रांतिकारी धरती डुमरी खुर्द शनिवार को एक अलग ही दृश्य की साक्षी बनी। खेत-खलिहानों के बीच सजी चौपाल में जब देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद खटिया पर बैठकर किसानों से संवाद करने लगे, तो वातावरण आत्मीयता और भरोसे से भर गया। यह दृश्य उस भारतीय ग्राम्य परंपरा का जीवंत प्रतीक था, जिसमें सत्ता और जनता एक साथ बैठकर समाधान खोजती है।
कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा हैं। किसान अन्नदाता हैं, और अन्नदाता भगवान का स्वरूप होते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होंगे, तब तक देश की समृद्धि अधूरी रहेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य ₹160 बढ़ाकर ₹2585 प्रति क्विंटल किया है। इसी प्रकार चना पर ₹225, मसूर पर ₹300 और सरसों पर ₹250 की वृद्धि की गई है।
उन्होंने कहा कि अब कृषि को केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने की जरूरत है। इसके तहत किसान फल, फूल, दलहन-तिलहन की खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन और मुर्गी पालन जैसी गतिविधियों से अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
कृषि मंत्री ने कहा ने कहा कि एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) बनाकर किसान समूह के रूप में कार्य करें। हजारों किसानों को जोड़कर एक संगठित आर्थिक शक्ति बनाई जा सकती है। केंद्र सरकार एफपीओ को हर संभव सहयोग दे रही है।”

सरकारी योजनाओं से जुड़े किसान : कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही

कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डीबीडब्लू-303 और डीबीडब्लू-222 किस्म पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
सरकार किसानों को गेहूं ₹24, चना ₹52 और मटर ₹36 प्रति किलो की दर से बीज उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने घोषणा की कि गोरखपुर जिले के पाँच हजार किसानों को सरसों का मिनी किट वितरित किया जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कार्यक्रम में कृषि मंत्री का स्वागत अंगवस्त्र और गुलदस्ते से किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक ई. सरवन निषाद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शहीदों को नमन, स्मारक के सौंदर्यीकरण के निर्देश

कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान चौरीचौरा शहीद स्मारक पहुंचे और वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्मारक की स्थिति पर असंतोष जताते हुए कहा कि टूटी हुई संरचनाओं की तत्काल मरम्मत की जाए।
उन्होंने कहा कि यह धरती देश की आज़ादी की गवाह है। यहाँ आकर मुझे गर्व और ऊर्जा का अनुभव होता है। हम सभी का दायित्व है कि इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजकर रखें।
स्मारक के निरीक्षण के दौरान विधायक ई. सरवन निषाद, बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी राजकरन नैय्यर मौजूद रहे। स्मारक की दुर्दशा पर नाराज़गी जताते हुए विधायक डॉ. पासवान ने कहा कि यदि बजट नहीं है, तो हमसे लेकर स्मारक का सौंदर्यीकरण कराएं।

बुलडोजर से हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं का उत्साह

विधायक ई. सरवन निषाद के नेतृत्व में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर लगाकर केंद्रीय कृषि मंत्री का भव्य स्वागत किया। किसानों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से मंत्री का अभिनंदन किया।
मंत्री चौहान ने इस स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह क्षेत्र की माटी की आत्मीयता का प्रतीक है।

कृषि प्रदर्शनी का निरीक्षण और पौधारोपण

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने उन्हें आधुनिक कृषि यंत्रों, जैविक खेती और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

इसके पश्चात मंत्री ने डुमरी खुर्द स्थित शिव मंदिर व माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अधिक वृक्षारोपण जीवन का लक्ष्य बनना चाहिए।
उन्होंने स्वयं भी पौधा रोपित किया और ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेने की अपील की।

बालकों का अन्नप्राशन संस्कार
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया और परिवारजनों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बालक का पहला अन्न ग्रहण संस्कार शुभ अवसर माना जाता है, जो हमें प्रकृति और अन्न के प्रति कृतज्ञ बनाता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, डॉ. सत्य प्रकाश दूबे, ओमप्रकाश धर द्विवेदी, सीडीओ शास्वत त्रिपुरारी, एसडीएम कुंवर सचिन सिंह, सीओ अनुराग सिंह, तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार संजय सिंह, कृषि विभाग के अधिकारी एवं सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

6 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

6 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

6 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

6 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

7 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

18 hours ago