कृषि विज्ञान द्वारा कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

जिसमें मुख्य अतिथि रहे डॉ अजय सिंह चौधरी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत आज कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉ अजय सिंह चौधरी निवर्तमान प्राध्यापक सब्जी विज्ञान सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जल का महत्व बताते हुए उन्हें जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया साथ ही सब्जी उत्पादन में जल प्रबंधन विषय पर विस्तृत जनकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता, केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. एम. सिंह ने की जिसमें उन्होंने जल शक्ति अभियान का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक और अन्य जल निकायों टैंकों का नवीनीकरण पुन: उपयोग और पुनर्भरण संरचनाएं और वाटरशेड विकास के बारे में चर्चा की साथ ही उन्होंने कृषकों को सिंचाई के लिए कुशल जल उपयोग (प्रति बूंद अधिक फसल) करने की सलाह दी । गृह वैज्ञानिक रेनू आर्या ने प्रशिक्षणार्थियों से दैनिक क्रियाकलाप जैसे भोजन साफ-सफाई नहाना- धोना इत्यादी में जल के विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा उपयोग को यथासंभव कम करने का प्रयास करने का अनुरोध किया। पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता ने भविष्य में जल की कमी सुलझाने हेतु नल को खुला छोड़ने की आदत को त्यागने की शपथ दिलावाई। और किसान भाइयों से जल प्रदूषण की रोकथाम हेतु पॉलिथीन एवं विषैले कीटनाशकों का प्रयोग बंद करने को प्राथमिकता देते हुए प्राकृतिक खेती प्रारंभ करने की मांग की। पादप प्रजनन वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार ने कृषकों को जल संरक्षण के लिए फसलों के बेहतर विकल्प के बारे में अवगत कराया और विभिन्न फसलों की सूखा रोधी प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। सूर्य बली सिंह ने किसानों से गहन वनरोपण करने की अपील की साथ-साथ जल संरक्षण तथा जलवायु, तापमान और मौसम परिवर्तन में इस के महत्व के बारे में बताया। प्रगतिशील कृषक धर्मेंद्र कुमार, राम बचन, बेचन, कल्लू, आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

4 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

5 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

5 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

6 hours ago