खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 60 वर्षीय किसान कृपाल सिंह रोज की तरह शुक्रवार रात भी अपने खेत के पास पशुओं के बाड़े में चारपाई डालकर सोए हुए थे। वह अक्सर पशुओं की निगरानी के लिए यहीं रुकते थे।

जब परिजन कृपाल सिंह को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा पाया। उनके सिर में गोली लगने के निशान थे। यह भयावह दृश्य देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

हत्या की सूचना मिलते ही भोगांव थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश या लूट के प्रयास से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही असली कारण स्पष्ट होगा।

ग्रामीणों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

1 hour ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

21 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

21 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

21 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

21 hours ago