किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के दिए गए टिप्स
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां विकासखंड अंतर्गत रतनपुर स्थित उप संभागीय कृषि प्रसार विभाग कार्यालय पर सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर आत्मा योजना अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में मौजूद क्षेत्रीय किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती प्रणाली प्रबंधन व गोदाम पर उपलब्ध नए-नए बीजों के बारे में बताने के साथ – साथ आधुनिक खेती कर अधिक पैदावार बढ़ाने और फसलों की रख-रखाव सहित फसलों में होने वाले तमाम तरह के रोगों से निजात पाने के लिए उसमें सही समय पर दवा छिड़काव सहित महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को दिया गया। इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि )सोनू कुमार, बीज गोदाम इंचार्ज आशुतोष चौरसिया व नौतनवा फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी एफ पीओ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें ।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…