पकड़ी बिशुनपुर में फार्मर रजिस्ट्री मेगा कैंप सम्पन्न

ग्राम पंचायत अधिकारी रोशनी सिंह की अगुवाई में रिकॉर्ड ऑन-स्पॉट पंजीकरण,किसानों में दिखा उत्साह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड घुघली के ग्राम पंचायत पकड़ी बिशनपुर में मंगलवार को आयोजित फार्मर रजिस्ट्री मेगा कैंप में किसानों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। ग्राम पंचायत भवन पर लगे इस कैंप में कुल 19 किसानों का ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक किया गया।
कैंप को सुचारु रूप से संचालित कराने में ग्राम पंचायत अधिकारी रोशनी सिंह की नेतृत्वकारी भूमिका निर्णायक रही,जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए टीम को दिशा प्रदान की।
सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ने लगी थी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुचारु रखने हेतु रोशनी सिंह ने अलग-अलग काउंटर स्थापित कराए, और मौके पर किसानों का डेटा शुद्धिकरण तथा अपडेट सुनिश्चित कराया। उनकी देख- रेख में कार्य होने के कारण किसानों को बिना किसी परेशानी के तेज,सरल और पारदर्शी रजिस्ट्रेशन का अनुभव मिला।
कैंप में ग्राम प्रधान मोहम्मद हुसैन ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के हितों की सुरक्षा करती है इससे सब्सिडी बीमा मशीनरी अनुदान और अन्य लाभ सीधे किसानों के खाते में पहुंचते हैं। हर किसान का पंजीकरण अति आवश्यक है। कैंप में तमाम किसान बाहर रहने एवं उनके आधार में मोबाइल रजिस्टर्ड न होने के कारण, खतौनी आदेश में होने के कारण तथा आधार व खतौनी में नाम मे भिन्नता होने के कारण काफी किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित रह गए।
इस दौरान पंचायत सहायक काजल तिवारी, ग्राम रोजगार सेवक संगीता पाण्डेय, पार्वती विश्वकर्मा, पूर्णिमा चौधरी, किसान सहायक रामभरोस सिंह, सफाईकर्मी रमेश कुमार भारती, आंगनवाड़ी कार्यकत्री अंजली विश्वकर्मा, पुष्पा पाल, रीता देवी सहित ग्रामीणों की भारी संख्या में मौजूदगी रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

6 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

6 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

6 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

6 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

6 hours ago