सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी मांगने गए चालक की पिटाई, गंभीर घायल


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसरिपुर गांव में मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे मजदूरी का पैसा मांगने गए युवक की पिटाई कर दी गई। 23 वर्षीय अरमान अहमद, निवासी बसरिपुर, वाहन चलाने की मजदूरी मांगने के लिए गांव के ही निसार खां के दरवाजे पर पहुंचे थे। उस समय निसार के पुत्र मूफिज, तौफीक ,और रफीक ,मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि अरमान द्वारा पैसा मांगने पर उक्त लोगों को आपत्ति हुई और कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला विवाद से मारपीट में बदल गया। मारपीट में अरमान अहमद के सर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अरमान को अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

7 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

8 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

8 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

8 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

9 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

10 hours ago