फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित हुए सहायक

किसानों का बनेगा गोल्डन फार्मर कार्ड

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम सभा में क्रमवार लेखपाल, तकनीकी सहायक कृषि एवं पंचायत सहायक द्वारा कैंप आयोजित किया जाएगा। जिसमें किसान सहायक या पंचायत सहायक द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की वेबसाइट पर किसान का आधार एवं मोबाइल नंबर से पंजीकरण किया जाएगा। तत्पश्चात लेखपाल द्वारा इस किसान का उनकी खतौनी एवं गाटा नंबर द्वारा उनकी समस्त जमीनों को वेबसाइट पर जोड़ा जाएगा। इसमें किसान को आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं खतौनी लाना अनिवार्य है। इसके माध्यम से किसान का एक गोल्डन फार्मर कार्ड ऑनलाइन बन जाएगा। जिसका पंजीकरण नंबर किसान को उनके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगा। इसके द्वारा शासन की विभिन्न योजनाएं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज की बिक्री इत्यादि कार्यों में सहायता प्राप्त होगी। रविवार 7 जुलाई को तीनों तहसीलों में प्रातः 11:30 बजे से 3:30 बजे तक विकास खंडवार इन कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें समस्त तहसीलदार, उप जिलाधिकारी, अपर जिला कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि रक्षा सहायक, तकनीकी सहायक भूमि संरक्षण, सहायक विकास अधिकारी कृषि एवं पंचायत, लेखपाल, राजश्व निरीक्षक इत्यादि द्वारा प्रतिभा किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त कर्मचारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है कि निर्धारित कैंप आयोजन से पूर्व ग्राम में सूचना कर समस्त ग्रामवासी व किसानों को इस अभियान में जोड़कर उनके भूमि की फार्मर रजिस्ट्री किया जाना सुनिश्चित करें, उनके द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों से यह अपील की गई है कि इस कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य योगदान करें जिससे कि खेती किसानी एक नए आयाम पर विकसित हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

7 hours ago