बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के पयागपुर खजुरी पड़ेरा गाँव निवासी किसान गेहूं के फसल की रखवाली करने रात में गया था। सुबह उसका शव गन्ने के पत्ती पर पड़ा मिला। ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग मौत संदिग्ध मान रहे हैं।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी पडेरा निवासी रमेश सिंह (50) पुत्र दुर्ग विजय सिंह किसान थे।नित्य की भांति वो खाना खाने के बाद अपने फसल की रखवाली करने खेत जाते थे, उनका खेत गाँव से 500 मीटर की दूरी पर कल्हवापुर नहर के पास है। शुक्रवार रात को वह गेहूं के फसल की रखवाली करने गए थे। खेत में ही पास में उनका शव गन्ने के पत्ती पर ढेर मिला। जब शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सव को पड़ा देखा तो इस पर पूर्व ग्राम प्रधान दिलीप सिंह को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को किसान के शव खेत में होने की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के भाई पेशकार सिंह ने मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग की है।
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…
Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…
Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…