बखिरा झील क्षेत्र में कृषक जागरूकता गोष्ठी आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में उप कृषि निदेशक डॉ.राकेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में बखिरा झील क्षेत्र के गांव ढोड़ में गुरुवार को कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बखिरा क्षेत्र के खेती करने वाले किसान शामिल हुए।
इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए उपनिदेशक कृषि ने बताया कि किसान भाई बिना रसायनों के प्रयोग कर जैविक खेती करें। जिसमें रबी सीजन में गेहूं एवं सरसों की खेती करें। जिसे कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से ब्रांडिंग पैकेजिंग के उपरांत बिक्री कराई जाए। इसके अतिरिक्त जायद में सब्जियों की खेती की जाए जो की कृषक उत्पादक संगठन के साथ इसकी मार्केटिंग करें। इस क्षेत्र में जैविक खेती एवं पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले समय में किसानों को इसके लाभ प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि इस क्षेत्र में प्रगतिशील किसान कृषक उत्पादक संगठन के साथ जुड़कर इंटीग्रेटेड फार्मिंग एवं मॉडर्न एग्रीकल्चर तकनीकियों का प्रयोग कर खेती करें। जिससे कि खेती के विकास के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
कृषक उत्पादक संगठन के निदेशक गोविंद एवं अंकुर सिंह के द्वारा भी गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया और उनके द्वारा बताया गया कि वह जैविक कृषि उत्पाद, श्री अन्न उत्पाद, जैविक सब्जियों की बिक्री वर्तमान में कर रहे हैं किसान उनके नेतृत्व में गुणवत्ता युक्त जैविक खेती के लिए आगे बढ़कर आए जिसे आगे चलकर संगठन के माध्यम से मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

5 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

5 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

5 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

5 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

6 hours ago