मंहगाई के चलते खेत मजदूर व भूमिहीन मजदूर सबसे ज्यादा परेशान

खोड़ारे/गोंडा(राष्ट्र की परम्परा) देश में मंहगाई के चलते खेत मजदूर व भूमिहीन मजदूर सबसे ज्यादा परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र व मनरेगा मजदूरों को छ सौ रुपए प्रतिदिन मजदूरी दिया जाय। मनरेगा मजदूरों को साल में दो सौ दिन का काम दिया जाय। ये बात उप्र खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने भानपुर गौराचौकी में जिला संयोजन कमेटी को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा की सरकार आम जनमानस से जुड़े मुद्दों को दरकिनार कर रही है। सांप्रदायिक ताकतों के माध्यम से सत्ता पाने की फिर से कोशिश तेज हो गई है। वर्षों से काबिज भूमिहीन गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलवाने का काम सरकार कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की देश का एक राज्य मणिपुर आज भी अशांत है। वहां की महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं है। देश में महिलाओं के साथ अपराध की घटना बढ़ती जा रही है। देश में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। बैठक में गौरा, मेहनौन, गोंडा शहर, उतरौला में सदस्यता अभियान चलाकर दो हजार सदस्यता करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कामरेड अब्दुल गनी व संचालन केपी पांडेय ने किया। बैठक में जिला संयोजक कामरेड मोहर्रम अली, रेहाना, नीलम, मुन्नी देवी, आशीष सिंह, खुर्शीद आलम, लखराजी आदि उपस्थिति रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

7 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

7 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

7 hours ago