एम एल के पी जी कॉलेज मे सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह सम्पन्न

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा)एम एल के पी जी कॉलेज में शुक्रवार की देर शाम शिक्षक संघ की ओर से नवागंतुक शिक्षकों के स्वागत व सेवानिवृत्त शिक्षकों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आर के मोहन्ता, विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव बी के सिंह, प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय व मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। समारोह में संबोधित करते हुए सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन्ता ने कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर नहीं होता है शिक्षक आजीवन शिक्षक ही रहता है। विशिष्ट अतिथि श्री सिंह ने कहा कि आने जाने का क्रम चलता रहता है लेकिन व्यक्ति द्वारा कर्तव्य पथ पर समर्पण भाव से किया कृत्य हमेशा याद रहते हैं। प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने नए शिक्षकों का स्वागत करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ नीरजा शुक्ला व डॉ चंद्रेश्वर पाण्डेय से सीख लेने की सलाह दी। सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ नीरजा शुक्ल ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए भावुक अंदाज़ में “नाम गम जायेगा चेहरा यह बदल जायेगा मेरी आवाज ही पहचान है गर याद रहे गीत प्रस्तुत कर विदाई ली। इस दौरान महाविद्यालय में आये नए शिक्षकों व सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो0 एस पी मिश्र ने सभी का स्वागत किया तथा महामंत्री डॉ सुनील कुमार मिश्र ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो0 प्रमिला तिवारी,पूर्व प्राचार्य प्रो0 आर के सिंह, प्रो 0 राघवेंद्र सिंह,प्रो0 वीणा सिंह,प्रो0 तबस्सुम फरखी,डॉ डी के मौर्य, डॉ राम रहीस,डॉ अनामिका सिंह ,डॉ अजहरुद्दीन, डॉ तारिक़ कबीर,डॉ विमल वर्मा सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago