शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन में होमगार्ड स्वयंसेवक जीत राम के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद उन्होंने अपनी सेवाओं से अवकाश ग्रहण किया।
समारोह में प्रभारी निरीक्षक हरकेश सिंह और कंपनी मेजर रामप्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान थाना स्टाफ और होमगार्ड जवानों ने जीत राम को पुष्पहार पहनाकर तथा शॉल व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
अधिकारियों ने उनके लंबे सेवाकाल और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में थाना स्टाफ और होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।
