Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्राचीन इतिहास अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई एवं सम्मान समारोह

प्राचीन इतिहास अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई एवं सम्मान समारोह

जूनियर छात्र छात्राओं ने सीनियर छात्र छात्राओं को मिठाई एवं पेन डायरी देकर किया सम्मानित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को बाबा राघवदास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचीन इतिहास एमए प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने एमए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। विद्यार्थी जीवन एक तपस्वी के जीवन की तरह होता हैं, जो अपनी मंजिल को प्राप्त करने के लिए सतत अध्ययन में लगा रहता हैं और सफलता को प्राप्त करता है। सभी एक दूसरे से मित्रवत की भावना से जुड़े रहते है। मंगलवार को विदाई व सम्मान समारोह के दौरान सभी एमए अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने एक दूसरे से रुंधे गले से मिलकर पुरानी एवं नई यादों को ताजा की, ततपश्चात प्राचीन इतिहास एमए प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं ने उनको पेन डायरी देकर व मिठाई खिलाकर विदा किया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर सज्जन कुमार गुप्त, प्रसेनजित यादव,अंशुमान गुप्ता, रूपेश गौतम, समीर गौतम, शिवांशु सिंह,अंकित यादव,साजिदा खातून,काजल साहू,इंसानी साहनी, भावना गुप्ता,प्रीति गौतम, पूजा कुमारी,श्वेता कुमारी, साक्षी, खुशी सिंह, काजल कुमारी , मनीषा सहित
सैकड़ो छात्र छात्राएं मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments