सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)कोतवाली पुलिस ने नवलपुर भागलपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास से एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, गिरफ्तार शिक्षक ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेरो में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहा था, इनके खिलाफ दो वर्ष पूर्व कोतवाली सलेमपुर में धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था, लार थाना क्षेत्र के कुंडावलहरी ग्राम निवासी अनिल कुमार कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दीवान बहादुर के नाम पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेरो में अध्यापक के पद पर नौकरी कर रहा था,वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया भगवती में गौरव कुमार ,पूर्वमाध्यमिक विद्यालय धनपुरवा में दीनानाथ तिवारी,प्राथमिक विद्यालय बरथी में बृजेश नाथ तिवारी,पूर्वमाध्यमिक विद्यालय में भूपेंद्र कुमार ,प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर में वीरेंद्र प्रताप यादव,पूर्वमाध्यमिक विद्यालय रामपुर बुजुर्ग में शांति सिंह भी कूटरचित प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करते हुए पाए गए है । इसपर तत्कालीन बी एस ए ने इन लोगो को तत्काल बर्खास्त करते दिया और तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने सलेमपुर कोतवाली में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…