नकली मोबिल बरामद, एक के खिलाफ केस दर्ज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन आयल कारपोरेशन द्वारा सिसवा बाजार में नकली मोबिल आयल बेचे जाने को लेकर हुए छापेमारी में मोबिल जब्त व एक विक्रेता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड कम्पनी के ब्रॉड एडी एण्ड रिस्क मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में बतौर वरिष्ठ जांच अधिकारी के पद पर कार्यरत विनोद कुमार तिवारी ने पुलिस को दिये गये तहरीर में कहा है कि कम्पनी को विधिवत टेंडर विधि द्वारा बिक रहे मार्केट में सर्वो ब्रॉड के नकली प्रोडक्ट की रोकथाम व मार्केट सर्वे करने व नकली सर्वो बाँड बेचने व बनाने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया है। इसी सन्दर्भ में कम्पनी को मिल रही शिकायत पर सिसवा बाजार में मार्केट सर्वे किया गया जहाँ पर दुकानदार के पास संदिग्ध सर्वो (इण्डियन आयल) के प्रोडक्ट बेचा जा रहा था। अपनी टीम के साथ प्रशासन व उच्चाधिकारियों से मिल कर मामले से अवगत कराते हुए शिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक को दिया गया था जिस पर पुलिस टीम गठित कर नगर के ओम साई ल्युब्रिकेण्ट काली मन्दिर पर छापेमारी कर दुकान व गोदाम कि जाँच करने पर सर्वोसुपर 20W40MG 9 पेटी 1 लि0, 2. सर्वो 4टी20W50 के 1.2 लि0 के 4 पेटी 3. सर्वो सुपर 20W40MG 5 लि0 के 3 पीस, 4. सर्वो गेयर HP90-5 लि0 के 4 पीस (एक पेटी)1 लि0 के एक पेटी में 20 पीस व, 1.2 लि0 के एक पेटी मे 20 पीस है। जिन्हे पूरी तरह जांच करने पर नकली पाया गया दुकानदार से बिल मांगने पर कोई भी बिल उसके सम्बंधित नही उपलब्ध करा सके। सभी माल को चेक करने के बाद उसी पैक में मौके पर जप्ती सूची बनाकर पुलिस टीम ने कब्जे में लेकर दो पीस सेम्पल निकाल कर सभी माल को थाने मे लाकर दाखिल किया। उक्त प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान माल को जब्त करने के बाद दुकानदार गिरधारी केडिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

3 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

18 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

18 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

18 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

19 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

19 hours ago