Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीएम आवास दिलाने के नाम पर धन की मांग करते फर्जी जेई...

पीएम आवास दिलाने के नाम पर धन की मांग करते फर्जी जेई धराया

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मेंहदावल मे प्रधानमंत्री आवास के नाम पर वसूली करने वाले फर्जी जेई को नगरवासियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति अपने को डूडा का जेई बताते हुए पीएम आवास दिलाने के नाम पर दो-दो हजार रूपये की मांग नगरवासियों से कर रहा है। संदेह होने पर लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप कर कार्यवाही की मांग किया।
पकड़े गए व्यक्ति अमित कुमार ग्राम करैली थाना बखिरा का रहने वाला बताया जा रहा है। पकड़े जाने पर फर्जी जेई ने मुहल्ले वासियों को गाली गुप्ता देते हुए जान माल की धमकी देने लगा। नगर के दर्जनों लोगों ने थानाध्यक्ष, मेहदावल को प्रार्थना पत्र देकर कठोर कार्यवाही की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments